उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

देहरादून में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास

राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाशों ने एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करते हुए पिस्टल की नोक पर उनके अपहरण का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े नेता पर पहले कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश की गई। इसके बाद हमलावरों ने उन पर पिस्टल तानकर जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया।

बताया गया कि पीड़ित ने शोर मचाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button