उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में रेनू सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में आयोजित 18वीं विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की महिला कर्मचारी रेनू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से मुरादाबाद मंडल के साथ ही भारतीय रेलवे का गौरव बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय रेलवे खेल संघ (USIC) की ओर से 13 से 16 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के रेलवे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की 10 किलोमीटर महिला स्पर्धा में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के वाणिज्य विभाग में कार्यरत चीफ कमर्शियल टिकट क्लर्क (CCTC) रेनू सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

रेनू सिंह की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया गया है। उनकी सफलता पर उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button