उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

इंदिरा गांधी की जयंती पर जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। देश के विकास और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व और विचार आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम में संस्था के सचिव सुखबीर सिंह, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, विभोर चौधरी, कमलप्रीत कौर, सोनम बिश्नोई, जयश्री, संजय और जाकिर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था के अंतर्गत संचालित कंप्यूटर साक्षरता केंद्र की छात्राओं और निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों और छात्राओं ने इंदिरा गांधी के आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण न

मन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button