उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में चर्चा कराने की मांग, विरोध की चेतावनी

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी कानून को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चर्चा कराने की मांग उठाई है। परशुराम घाट पर आयोजित बैठक में अखाड़े के पदाधिकारियों ने स्थानीय भाजपा नेताओं से इस मुद्दे को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने और अखाड़े के प्रतिनिधिमंडल की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर विरोध दर्ज कराने की चेतावनी दी।

अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यूजीसी कानून के प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि कानून के कुछ प्रावधानों का असर सवर्ण समाज के विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ सकता है। ऐसे में राजनीतिक दलों और सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने वाले केंद्रीय नेताओं के सामने यूजीसी कानून का मुद्दा उठाया जाना चाहिए। स्थानीय भाजपा नेता अखाड़े के पदाधिकारियों की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कराकर समाज की चिंताओं से उन्हें अवगत कराने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े कानूनों का सीधा प्रभाव युवाओं के भविष्य पर पड़ता है, इसलिए सरकार को सभी वर्गों की चिंताओं और सुझावों को सुनने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।

पंडित कौशिक ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर पहल नहीं की गई और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात नहीं कराई गई तो अखाड़ा विरोध दर्ज कराएगा। बैठक में पदम प्रकाश, कुलदीप शर्मा, स्वामी कार्तिकेय गिरी, विशाल चौहान, रोहित गिरी, मनोज ठाकुर, पवन भगवा, करण पंडित, ऋषि शर्मा और आचार्य संजय सहित कई लोग  मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button