उत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलरुड़कीहरिद्वार

पद से इस्तीफा क्या दिया, विरोधियों के पेट में उठ गया मरोड़, काल्पनिक आरोपों से कर रहे बदनाम करने की साजिश

पूर्ण गुरु करौली शंकर महादेव द्वारा महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एक विशेष वर्ग और कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचार की मुहिम चलाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जो लोग कल तक उनकी आध्यात्मिक शक्ति और जनकल्याण के कार्यों पर चुप्पी साधे बैठे थे, वे आज उनके अतीत के गड़े मुर्दे उखाड़ने और बेबुनियाद आरोप लगाने में दिन-रात एक कर रहे हैं। दरअसल, पद छोड़ने के बाद भी जिस तेजी से आम जनमानस के बीच करौली शंकर महादेव की लोकप्रियता और आस्था का ग्राफ बढ़ रहा है, वह विरोधियों को रास नहीं आ रहा है।
विरोधियों की यह बौखलाहट साफ दर्शाती है कि उन्हें तकलीफ किसी नियम या परंपरा से नहीं, बल्कि इस बात से है कि बिना किसी औपचारिक पद के भी लाखों लोग करौली शंकर महादेव से जुड़ रहे हैं और अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति पा रहे हैं। जब कोई व्यक्ति समाज की भलाई करता है और पीड़ितों को सहारा देता है, तो कुछ तथाकथित ठेकेदारों की दुकानें बंद होने लगती हैं। यही कारण है कि वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे जनसेवा और आध्यात्मिक उपचार के कार्यों पर सवाल उठाने के बजाय, उनके अतीत की कहानियां गढ़कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास किया जा रहा है।
तर्क के तराजू पर तौला जाए तो भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि किसी भी संत या मार्गदर्शक का मूल्यांकन उसके वर्तमान के कर्मों, त्याग और समाज के प्रति समर्पण से होता है, न कि अतीत की मनगढ़ंत बातों से। वाल्मीकि से लेकर तमाम महापुरुषों तक के उदाहरण हमारे सामने हैं, जिन्होंने अपने कर्मों से समाज को नई दिशा दी। करौली शंकर महादेव ने स्वयं आगे बढ़कर पद का त्याग कर यह साबित कर दिया कि उन्हें किसी उपाधि या कुर्सी का मोह नहीं है, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा है। लेकिन विडंबना देखिए कि जिन लोगों को पद की लालसा रहती है, वे एक त्याग करने वाले संत की छवि धूमिल करने के लिए हर रोज नए बहाने तलाश रहे हैं।
सच्चाई यह है कि सूरज पर धूल फेंकने से सूरज की रोशनी कम नहीं होती, बल्कि धूल फेंकने वाले की आंखें ही खराब होती हैं। आज दरबार में उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव इस बात का प्रमाण हैं कि जनता को विरोधियों के प्रोपेगेंडा पर नहीं, बल्कि अपने अनुभव और आस्था पर भरोसा है। तमाम साजिशों और चरित्र हनन की कोशिशों के बावजूद करौली शंकर महादेव के प्रति लोगों का विश्वास हर गुजरते दिन के साथ और अधिक मजबूत होता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button