उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

10 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने मांगे आवेदन

मुश्किल परिस्थितियों में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने पात्र बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक बच्चे 10 अक्तूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के अनुसार पुरस्कार के लिए आवेदक का उत्तराखंड का मूल अथवा स्थायी निवासी होना आवश्यक है। वीरता का प्रदर्शन करने के समय बच्चे की आयु छह वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवेदन के लिए वीरता या साहस का कार्य अंतिम तिथि से पहले अधिकतम दो वर्ष की अवधि के भीतर किया गया होना चाहिए। एक ही घटना या कार्य के लिए किसी बच्चे को एक से अधिक बार यह पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। वहीं, यदि किसी घटना में वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चे की मृत्यु हो जाती है तो पुरस्कार उसके माता-पिता को प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button