उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कुंभ की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन फुटपाथ का तकनीकी निरीक्षण

आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत मंगलवार को भगत सिंह चौक, ऋषिकुल चौराहे के आसपास निर्माणाधीन फुटपाथ और साक्षी सतनाम घाट व अमरापुर घाट क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। मेला अधिकारी सोनिका के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र और तकनीकी निरीक्षण टीम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड शासन से नामित विशेष समन्वयक अधिकारी कुंभ मेला गंगा प्रसाद पंत ने भगत सिंह चौक व ऋषिकुल क्षेत्र में निर्माणाधीन फुटपाथ से संबंधित कार्यों का विवरण दर्शाने वाला बोर्ड तत्काल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने फुटपाथ का एलाइनमेंट निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि कुंभ मेले के लिए विभिन्न स्थायी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी सेल के साथ तृतीय पक्ष निरीक्षण टीम भी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर रही है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण में सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर करना है। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी।


इस दौरान उप मेला अधिकारी आकाश जोशी, अधीक्षण अभियंता एवं कुंभ मेला नोडल अधिकारी निर्माण कार्य अरविंद भट्ट, कार्यदायी संस्था के अधिकारी-कर्मचारी और तृतीय पक्ष संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button