उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और ओएसओपी स्टॉल की व्यवस्थाएं परखीं

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से उत्तर रेलवे मुख्यालय के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (गैर-किराया राजस्व) आरएन झा ने सोमवार को देहरादून रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप के तहत विभिन्न यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान झा ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) से जुड़ी व्यवस्थाओं, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) स्टॉल, बुकिंग कार्यालय और यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों की कार्यप्रणाली देखी। इसके साथ ही स्टेशन परिसर की स्वच्छता और रखरखाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को यात्री-केंद्रित सेवाओं में लगातार सुधार करने, स्टेशन परिसर की स्वच्छता और रखरखाव को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। ओएसओपी योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने तथा बुकिंग और पीआरएस काउंटरों पर यात्रियों को त्वरित एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि उत्तर रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सुविधाओं के उन्नयन पर काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button