आर्यनगर स्थित चाणक्य शाखा की ओर से परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति गीत, वाद्ययंत्रों की सामूहिक प्रस्तुति और पन्नाधाय के बलिदान पर आधारित लघु नाटिका ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने वाद्ययंत्रों के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं पन्नाधाय द्वारा अपने पुत्र चंदन का बलिदान देने की घटना पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। पन्नाधाय की भूमिका श्रीमती रेणु ने निभाई। प्रस्तुति के दौरान मंडप में मौजूद कई लोग भावुक हो गए।
पूर्व जिला संघचालक रोहिताश्व कुंवर चौहान ने वाचन प्रस्तुति दी। जिला संघचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान ने परिवार में संस्कार और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कारवान परिवार ही संस्कारवान समाज की आधारशिला है। उन्होंने परिवारों में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राकेश ने अपने संबोधन में कुटुंब प्रबोधन के महत्व पर प्रकाश डाला। देशभक्ति गीतों और ओजस्वी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों में राष्ट्रभाव जागृत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश त्यागी ने कार्यक्रम की सराहना की। नगर संघचालक अधिवक्ता ज्ञानेश्वर ठकराल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन रोहिताश्व कुंवर चौहान और अमरेश ने किया। इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख मुनेश चौहान, नगर प्रचारक तनुज, उमेश मिश्रा, डॉ. अनुराग, नगर कार्यवाह अमरेश, राजेंद्र रुहेला, ब्रह्मपाल, देवी प्रसाद, धनवीर, वेदपाल, सतीश गौला, सतीश चौहान, सतीश गुप्ता, आलोक, डॉ. अश्वनी, कुंवरपाल, अधिवक्ता कुशलपाल, हरदम सिंह, दीपक, मनोज, कार्तिक, प्रमोद, ब्रजकिशोर और ओमप्रकाश




