उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

डीएवी में प्रवेश प्रक्रिया के बीच चुनावी भीड़, छात्रसंघ चुनाव को लेकर उठे सवाल

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर इन दिनों परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हैं। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक कॉलेज पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। ऐसे में कॉलेज में अभी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होने के बावजूद बढ़ती चुनावी भीड़ को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को होना है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एबीवीपी, एनएसयूआई, आर्यन और सत्यम शिवम समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रचार और संपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को भी कई संगठनों ने समर्थकों के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था।

गुरुवार को नामांकन के दौरान भी प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ कॉलेज परिसर में पहुंची। छह पदों के लिए कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी, एनएसयूआई, आर्यन और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। सह सचिव के छात्रा आरक्षित पद पर सबसे अधिक 10 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है।

वहीं, कॉलेज की ओर से अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से चल रही है। कॉलेज की वेबसाइट पर 2026-27 सत्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों की मेरिट और प्रवेश संबंधी सूचनाएं जारी हैं। कॉलेज ने छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर कुछ कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क जमा करने की समयसीमा भी निर्धारित की है।

ऐसे में चुनावी गतिविधियों में दिखाई दे रही भीड़ में कितने छात्र नियमित रूप से कॉलेज में प्रवेश ले चुके हैं और कितने बाहरी समर्थक हैं, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। चुनावी गतिविधियों के बीच कॉलेज प्रशासन के सामने परिसर में अनुशासन और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की चुनौती भी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button