उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल के लिए व्यापक अभियान

यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी के साथ पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराई जा रही है।

मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर करीब 2,000 पानी की टंकियां स्थापित हैं। इनकी साफ-सफाई का कार्य अगस्त 2026 से शुरू किया गया है। टंकियों की नियमित सफाई और रखरखाव के साथ प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल स्थलों और सार्वजनिक क्षेत्रों में भी स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच भी की जा रही है। अभियान के तहत पिछले सात दिनों में 372 पेयजल सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

मंडल की ओर से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button