उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया डिजिटल स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, लोगों से ऑनलाइन फॉर्म भरने की अपील

शिवालिक नगर। भारत की जनगणना 2027 के तहत डिजिटल स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान का नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्वयं ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की।

राजीव शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों और भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराना तकनीक के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय पहल है। इससे प्रत्येक परिवार को अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी और जनगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने परिवार का सही और पूर्ण विवरण दर्ज कर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिक भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button