उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सामवेद के 400 मंत्रों का गायन करने वाली सात वर्षीय श्रुति सम्मानित

आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल, हरिद्वार के 62वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आर्य समाज के अनुयायियों ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामवेद के 400 मंत्रों का गायन करने वाली सात वर्षीय बालिका श्रुति रही। सामवेद की पद्धति के अनुसार संध्या कराकर श्रुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर आर्य समाज के अध्यक्ष डॉ. बलवीर तलवार और मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. विनय विद्यालंकार ने श्रुति को अंगवस्त्र और गुजरात की माला पहनाकर सम्मानित किया। श्रुति बचपन से ही आर्य समाज की शिक्षा-दीक्षा प्राप्त कर रही है। संस्कृत भाषा पर उसकी अच्छी पकड़ है और वह वेदों के मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करती है। उसकी इस प्रतिभा की कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सराहना की।

श्रुति ने यज्ञ की मुख्य यजमान के रूप में भी सहभागिता की। उसने पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ यज्ञ संपन्न कराया। श्रुति ने कहा कि यज्ञ करने से मन को आत्मिक शांति मिलती है।

कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा एवं मुख्य अतिथि प्रो. विनय विद्यालंकार, आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल के अध्यक्ष एवं बीएचईएल नई दिल्ली के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. बलवीर तलवार, आचार्य डॉ. रामकृष्ण शास्त्री, संस्था के संरक्षक ओपी बत्रा, मंत्री मदन सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता तथा कार्यक्रम संयोजक आचार्य योगेंद्र मेधावी ने अपने विचार रखे। इस दौरान भजन, प्रवचन और ऋषि प्रसाद लंगर का भी आयोजन किया गया।

वार्षिकोत्सव का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर सामवेद परायण और 31 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ वार्षिकोत्सव का समापन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button