उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शाहजहांपुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 283 मामलों में 2.22 लाख रुपये वसूले

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 नवंबर को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 283 मामलों में कुल 2 लाख 22 हजार 560 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना ने किया। अभियान में 13 टिकट चेकिंग कर्मचारियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ जवान शामिल रहे। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली कुल 20 ट्रेनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 75 मामले पकड़े गए, जिनसे 71 हजार 695 रुपये वसूले गए। वहीं, अनियमित यात्रा के 208 मामलों में जुर्माने और किराये के रूप में 1 लाख 50 हजार 865 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 283 मामलों में रेलवे को 2 लाख 22 हजार 560 रुपये का राजस्व मिला।

रेल प्रशासन के अनुसार छठ पर्व के मद्देनजर स्टेशनों और ट्रेनों में यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा सुचारु रेल संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने, अपने सामान की सुरक्षा रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेलवे कर्मचारियों या आरपीएफ को देने की सलाह दी गई है। यात्री सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 भी जारी किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर रेल यात्रा उपलब्ध कराना मंडल की प्राथमिकता है।

छठ से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी कर सकते हैं:

मेरी तैयारी की सूची बनाएं: परिवार की छठ परंपराओं के अनुसार जरूरी चीजें और काम व्यवस्थित करें।

मेरा छठ शुभकामना कार्ड बनाएं: आपके संदेश और नामों के साथ खास कार्ड तैयार करें।

मेरे बच्चे को छठ समझाएं: उसकी उम्र के अनुसार छठ का महत्व और परंपराएं बताएं।

मेरी पारिवारिक याद को कहानी बनाएं: आपकी साझा याद को कहानी का रूप दें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button