अंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदने पहुंचे कांग्रेस नेता, प्रीतम सिंह बोले- राजनीतिक नजरिये से हटकर पढ़ें पुस्तक

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ को लेकर पाठकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। बुधवार को देहरादून के एश्ले हॉल चौक स्थित एक बुक स्टोर पर पुस्तक खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी पुस्तक खरीदने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी आत्मकथा खरीदी।

पुस्तक खरीदने के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक सफर को समझने के लिए इस आत्मकथा को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पुस्तक के अर्थ और मायने राजनीतिक चश्मे से निकाल रहे हैं, जबकि किसी भी पुस्तक को समझने के लिए उसे राजनीतिक नजरिये से ऊपर उठकर पढ़ना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन और देश की राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनकी आत्मकथा के माध्यम से पाठकों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं, संघर्षों और राजनीतिक यात्रा को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। बुक स्टोर पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचकर पुस्तक खरीदने की भी शहर में चर्चा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button