उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनपर्यटनमनोरंजनरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भाई दूज और छठ पूजा पर रेलवे का तोहफा, मुरादाबाद मंडल से गुजरेंगी 96 स्पेशल ट्रेनें

भाई दूज और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल से कुल 96 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 12 ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से शुरू होंगी, जबकि 84 ट्रेनें मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इसके साथ ही प्रमुख नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए अतिरिक्त आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर खोले गए हैं। इसके अलावा एटीवीएम और एमयूटीएस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए स्टेशन परिसरों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से यात्री रेलवन (RailOne) ऐप डाउनलोड कर टिकट बुक कर सकते हैं।

भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर रस्सियों से बैरिकेडिंग की गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की भी 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, मंडल नियंत्रक कक्ष में स्थापित वार रूम के माध्यम से स्टेशनों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल सहायता बूथ और चिकित्सा टीमों को भी तैनात किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि नियमित ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त ट्रेन रैक भी तैयार रखे गए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button