हरिद्वार में आयोजित दंडवत यात्रा एवं गंगा सेवा में सम्मिलित सभी भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 4 नवंबर 2026 को रात्रि 9:00 बजे एक विशेष ऑनलाइन लाइव दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष लाइव दरबार में पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर शंकर करौली महादेव महाराज जी द्वारा सभी उपस्थित एवं जुड़े हुए श्रद्धालुओं के पुण्यों को व्यवस्थित कराते हुए उन्हें विशेष संकल्प दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दरबार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘ईश्वरीय चिकित्सा विज्ञान केंद्र’ पर किया जाएगा। आयोजकों द्वारा हरिद्वार की पावन सेवा तथा दंडवत यात्रा से जुड़े सभी भक्तों से इस लाइव प्रसारण में समय पर जुड़ने का आह्वान किया गया है।




