उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और व्यक्तिगत स्वच्छता के मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में विशेष अभियान 6.0 एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के वेंडरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार को गाड़ी संख्या 12018 के वेंडरों के साथ संवाद कर ट्रेन में साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान वेंडरों से कहा गया कि वे ट्रेन में कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और यात्रियों को भी कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित करें। उन्हें ट्रेन में कार्य करते समय स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

संवाद के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। वेंडरों को बताया गया कि स्वच्छता के प्रति सजगता और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार से यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सकता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत रेल परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य रेलकर्मियों, वेंडरों और यात्रियों की सहभागिता से स्वच्छ रेल यात्रा सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button