उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बीएचईएल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर छह नवंबर तक चलेगा मेला, प्रवेश निःशुल्क

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बीएचईएल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला-2026 में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। छह नवंबर तक चलने वाले इस मेले में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, आरती, गरबा नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मेले के सांस्कृतिक मंच पर हरिद्वार के बाल कलाकार प्रतिदिन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि समय-समय पर स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जा रही हैं। मेले और सांस्कृतिक मंच पर प्रवेश निःशुल्क है।

मेले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल हरिद्वार की नंबर एक यूनियन के अध्यक्ष मुकुल राज, मंत्री रविंद्र चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान, उपाध्यक्ष प्रशांत दीप गुप्ता, आनंद पाल, संदीप जोशी, सुपरवाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश चौहान, मनवीर तोमर और जानसन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, प्रवीण बरदिया, संतोष साहू और रामचंद्र यादव ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

मुख्य अतिथियों ने मेले के आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया।

पूजा-अर्चना और गरबा बना आकर्षण

महोत्सव के अंतर्गत मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत गरबा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजन गतिविधियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा खानपान, कपड़ों, क्रॉकरी, फर्नीचर, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और अन्य उत्पादों की दुकानें भी लगाई गई हैं। इससे लोगों को खरीदारी, मनोरंजन और पारिवारिक मेल-मिलाप का अवसर मिल रहा है।

सामाजिक सद्भाव और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का प्रयास

समिति के संरक्षक सुकरम पाल ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का प्रयास भी है। उन्होंने नागरिकों से सपरिवार मेले में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, संरक्षक सुकरम पाल, राकेश चौहान, सचिव परमाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया, विजय शंकर चौबे, रामललित, विकास कुचेरिया, रविंद्र यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, राजीव शर्मा, राकेश रोशन, अंशुल गुरव, हिमांशु सैनी, धनंजय यादव, विनोद शाक्य, रविंद्र उछौली, विमल कुशवाहा, मनोज मांझी, आशीष शुक्ला और विनोद चौहान सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button