उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलरुड़कीहरिद्वार

विजयदशमी महोत्सव में शामिल हुए राजीव शर्मा, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

विजयदशमी के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने श्री रामलीला समिति सर्व समाज नवोदय नगर, श्री नटराज रामलीला समिति बीएचईएल सेक्टर-4 और रामलीला समिति बीएचईएल सेक्टर-1 की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भगवान श्रीराम की आरती के बाद रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन अंततः विजय सत्य की ही होती है।

रावण दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। महोत्सव में रामलीला के मंचन और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर पर्व का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

इस अवसर पर सामाजिक बुराइयों, नशाखोरी, भ्रष्टाचार और कुरीतियों को त्यागकर समाज में सद्भाव, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। राजीव शर्मा ने आयोजन के सफल संचालन के लिए रामलीला समितियों के पदाधिकारियों, कलाकारों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह का समापन आतिशबाजी और दीपमालाओं के बीच हर्षोल्लास के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button