उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुरादाबाद मंडल में पॉश एक्ट पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित पॉश एक्ट-2013 (POSH Act) पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। मनन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और शिकायत निवारण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।

सेमिनार में बाहरी विशेषज्ञ वक्ता दीपिका ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पॉश एक्ट के प्रावधानों, भारतीय संविधान में महिलाओं को दिए गए अधिकारों तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए निर्धारित नियमों की जानकारी दी। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में आंतरिक शिकायत समिति की चेयरपर्सन डॉ. स्मरनिका गुप्ता, मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव, विधि अधिकारी संजय कुमार, नीतू सक्सेना और राजरानी मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी तथा लगभग 100 महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने सेमिनार में प्रतिभाग किया।

सेमिनार के माध्यम से कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे प्रशासन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सुरक्षित, संवेदनशील और भेदभाव रहित कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button