उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मां गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में आयोजित अभियान के माध्यम से मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों को गंगा और उसके घाटों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया ने कहा कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु वर्षभर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। हालांकि, धार्मिक गतिविधियों और स्नान के बाद घाटों पर छोड़ी जाने वाली पूजन सामग्री, प्लास्टिक और अन्य कचरे से गंगा प्रदूषित होती है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की निर्मल धारा को बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की कि गंगा में कूड़ा, प्लास्टिक और पूजन सामग्री न डालें तथा घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता हमारी आस्था, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ी हुई है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

अभियान में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रिय बंधु, समिति सदस्य एवं पूर्व लोकपाल सुनीता चौधरी, सदस्य दिनेश शर्मा, बेबीनाज, सोनिका, डीसीपीयू, चाइल्डलाइन के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button