उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सीएम धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर हुई चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं और राज्य को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा हुई।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड में हैं। वह मसूरी और लंढौर क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियों और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण के कारण फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है।

फिल्म नीति-2024 से शूटिंग को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के माध्यम से फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए शूटिंग की अनुमति की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता उत्तराखंड में आकर फिल्मों की शूटिंग करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और अन्य स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button