उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बंद घर के अंदर मिला शव, पारिवारिक विवाद की भी चर्चा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सरेनी थाना क्षेत्र के भीटा गांव में पंचायत मित्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विवेक कुमार बाजपेई के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार बाजपेई गांव स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। सोमवार सुबह धान की कटाई के लिए बुलाई गई कंबाइन मशीन के ऑपरेटर ने उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद ऑपरेटर उनके घर पहुंचा और आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजे से झांककर देखा तो आंगन में लोहे के जाल से साड़ी के सहारे विवेक का शव लटका दिखाई दिया।

ऑपरेटर ने इसकी जानकारी पंचायत मित्र नीरज सिंह को दी। इसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के माता-पिता के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मशक्कत कर घर का दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी से विवाद की भी चर्चा

ग्रामीणों के मुताबिक, विवेक कुमार बाजपेई का पत्नी प्रज्ञा से काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी सात वर्षीय बेटे ध्रुव के साथ करीब डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी। पारिवारिक विवाद थाने तक भी पहुंचा था। हालांकि, इन परिस्थितियों का घटना से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button