उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भागीरथ महोत्सव मेले में सजेगा सांस्कृतिक मंच, तीन दिनों तक गूंजेंगी संगीत की धुनें

भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला-2026 में इन दिनों झूलों, खरीदारी और मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहने वाली है। मेले में हरिद्वारवासियों के मनोरंजन के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोकप्रिय गायक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि सांस्कृतिक मंच पर एक नवंबर को ‘सा रे गा मा पा’ फेम ममता भारद्वाज अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं, तीन नवंबर को भोजपुरी नाइट में गायिका राधा श्रीवास्तव अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। पांच नवंबर को पहाड़ी संगीत संध्या में गायक अनिल खरे और मंजू नौटियाल की प्रस्तुतियां होंगी। इन कार्यक्रमों को लेकर मेला समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

मनोज यादव ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल खरीदारी और मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण मंच है। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं। वहीं, खरीदारी के लिए कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, क्रॉकरी, फर्नीचर सहित विभिन्न सामानों की दुकानें सजाई गई हैं। खानपान के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मेले में परिवार के साथ पहुंचने वाले लोगों को मनोरंजन, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है। समिति अध्यक्ष मनोज यादव और टीम भागीरथ ने हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से परिवार और मित्रों के साथ मेले में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button