उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में पर्यटक सीजन का शुभारंभ

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में पर्यटक सीजन का विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना और रिबन काटकर चीला रेंज के गेट का उद्घाटन किया। पर्यटक सीजन शुरू होने के पहले ही दिन देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया।

इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर और जैव विविधता का अनमोल खजाना है। चीला रेंज अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध वन्यजीव संपदा और रोमांचक जंगल सफारी के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखती है। पर्यटक सीजन शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा से समृद्ध प्रदेश है। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि जंगल सफारी का आनंद लेते समय वन एवं पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

कार्यक्रम में वार्डन विजय सैनी, रेंजर अचल सिंह गौतम सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और पर्यटक मौजूद रहे। पर्यटक सीजन के शुभारंभ के साथ ही चीला रेंज एक बार फिर देश-विदेश के सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button