आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी (विकास चौधरी) ने सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन पत्र सौंपकर पार्टी से चुनाव लड़ने का अवसर देने की मांग की।
इस दौरान आशु चौधरी ने कहा कि वह पिछले 21 वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने जनता की समस्याओं को करीब से समझा है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने दावा किया कि समाज के सभी वर्गों के बीच अपने व्यवहार और कार्यशैली के चलते उनकी अच्छी पहुंच बनी है। विशेष रूप से युवाओं का उन्हें समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनका संकल्प उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में हरिद्वार ग्रामीण को सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाना और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से ही वह आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर पंडित अरुण शर्मा, प्रीतम चौधरी, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, देवपाल सिंह राठी, विनोद मलिक, नरेश बालियान, रंजय चौहान, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, सुशील शर्मा, सुदेश सैनी, संदीप चौधरी, विजय राणा, मुकर्रम अंसारी, इनायत अंसारी, श्रवण कुमार, अकरम अंसारी, शिवम चौहान, अतुल चौधरी, विशाल चौधरी, विभोर कश्यप, विशेष कुमार, विनीत चौधरी, प्रवीण कुमार, रेनू कुमार, लवी चौधरी, टिंकू कुमार और आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।




