विप्र समाज संगठन, उत्तराखंड की ओर से जनहित, शिक्षा सुधार और मानव संसाधन विकास को लेकर अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। संगठन ने कहा कि राज्य के अनेक विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों, सामाजिक असमानताओं और भौगोलिक दुर्गमता के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधनों से वंचित रह जाते हैं।
संगठन के अनुसार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पर्याप्त छात्रवृत्ति, परामर्श, प्रशिक्षण और अवसर नहीं मिलने से उनकी प्रतिभा का पूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। संगठन ने प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी परिस्थितियों से परे समान, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शैक्षिक संसाधनों के न्यायसंगत वितरण, पारदर्शी सहायता प्रणाली तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों के संरक्षण और प्रोत्साहन से संबंधित मांगें रखी गईं। संगठन ने कहा कि इन प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी और प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा राज्य के मानव संसाधन का समुचित विकास सुनिश्चित होगा।




