उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में राजभाषा पखवाड़े के तहत बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में हिंदी, राजभाषा नीति तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कर्मचारियों ने सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के साथ कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।
मुरादाबाद मंडल में 14 से 30 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत हिंदी प्रतियोगिताओं और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंडल प्रशासन ने आगामी कार्यक्रमों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है।




