उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सहस्त्रधारा में सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बही

सहस्त्रधारा घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि महिला नदी किनारे सेल्फी ले रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि नदी किनारे फोटो खींचते समय एक महिला नदी में गिर गई है। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया गया। टीमों ने नदी में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। उसे बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान नेहा आर्य निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली नगर, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

बरसात में नदी-नालों के किनारे सतर्कता जरूरी: हादसे ने एक बार फिर बरसात के मौसम में नदी और जलस्रोतों के किनारे जाने तथा सेल्फी लेने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। तेज बहाव में मामूली चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button