वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग की ओर से हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर नृत्य कर पर्व का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में सीमा और अंजलि अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता और सहसंयोजक प्रीति गुप्ता ने कहा कि तीज महोत्सव नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर नरेश रानी गर्ग ने कहा कि परंपराएं और संस्कृति ही हमारी पहचान हैं। महिलाएं परिवार के संरक्षण और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। त्योहार हमें संस्कार, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कारवान परिवार ही राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वैश्य समाज की महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
कार्यक्रम में राधा गोयल, पूजा गुप्ता, गौरी गर्ग, विनीशा गर्ग, शालू गर्ग, निधि बंसल, ध्वनि अग्रवाल, दृष्टि गर्ग, साक्षी अग्रवाल, वर्षा गुप्ता और अलका अग्रवाल सहित महिला विंग की सदस्य मौजूद रहीं।




