उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

जेई-एई भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर युवाओं का सचिवालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

लंबित भर्तियां शुरू करने और नियमित भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने देहरादून में सचिवालय कूच किया। परेड ग्राउंड से निकले प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने जेई-एई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने, विभिन्न विभागों में लंबित भर्तियां निकालने, पुलिस भर्ती और महिला कांस्टेबल के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने सहित नियमित भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से भर्तियां लंबित होने से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित बनाए रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button