उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

खरगे अगस्त के पहले सप्ताह में आएंगे उत्तराखंड, हल्द्वानी में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अगस्त के पहले सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुटाने की योजना बनाई जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस संगठन का मानना है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले यह रैली कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के साथ संगठन को मजबूती देने का संदेश देगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रैली की तैयारियों और अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खरगे अपने दौरे के दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर भी नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मंथन कर सकते हैं। कांग्रेस इस कार्यक्रम को राज्य में अपने शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button