उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सामाजिक और शैक्षिक विकास के लिए संगठनात्मक एकता जरूरी: डॉ. संजय त्यागी

वसुधैवनीडम् फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को केयर नर्सिंग ऑडिटोरियम, रोहालकी, बहादराबाद में अन्तरंग सभा का आयोजन किया गया। सभा में सामाजिक एवं शैक्षिक विकास को गति देने के लिए संगठनात्मक एकता, आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं ऋग्वेद के पवित्र मंत्रों के सस्वर पाठ के साथ हुआ। इस दौरान अमेरिका से पहुंचीं मुख्य अतिथि श्रीमती अल्पना मित्तल का आचार्य योगेन्द्र मेधावी एवं राजकुमार शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेरिका निवासी संजय मित्तल ने की।

इस अवसर पर आचार्य योगेन्द्र मेधावी ने अपने हाथों से तैयार की गई विशेष वैजयंती माला पहनाकर संजय मित्तल को सम्मानित किया। बताया गया कि यह माला चार वर्ष पूर्व पंजाब से लाए गए वृक्षों के बीजों से तैयार की गई थी। यह सम्मान प्रकृति संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया। संस्था के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों और भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

सभा में बिजनौर से पहुंचे डॉ. संजय कुमार त्यागी ने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति के लिए सभी सदस्यों का संगठित होकर समर्पण भाव से कार्य करना जरूरी है। आपसी सहयोग, सामूहिक चिंतन और सकारात्मक कार्यशैली के माध्यम से ही सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।

सभा में संस्था की गतिविधियों को विस्तार देने और भविष्य में जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button