उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत बुधवार को रुड़की रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य इंजीनियर/एमआरटीएस, उत्तर रेलवे अतुल सिंह ने स्टेशन परिसर और रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता सुनिश्चित करने और रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
विशेष अभियान 6.0 के तहत रेलवे परिसरों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ कर्मचारियों और आमजन की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, स्वच्छता गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है।
मुरादाबाद मंडल की ओर से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं
बाद मंडल।**




