उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने और कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की अपील

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान के तहत शुक्रवार को योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यात्रियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव और प्रतिक्रियाएं भी ली गईं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कचरे के उचित निस्तारण और उसके पृथक्करण के महत्व को समझाते हुए चार प्रकार के डस्टबिन के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

यात्रियों से गीले और सूखे कचरे सहित विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट को निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। रेल प्रशासन ने बताया कि कचरे का सही पृथक्करण और उचित निस्तारण स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान यात्रियों से सुविधाओं में सुधार के लिए सुझाव और प्रतिक्रियाएं प्राप्त की गईं, ताकि उनकी जरूरतों के अनुरूप व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके। इसका उद्देश्य रेल यात्रा को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सुखद बनाना है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने यात्रियों से एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने, कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button