उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बरेली रेलवे यार्ड में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई मित्रों को किया जागरूक

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से गुरुवार को बरेली रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सफाई मित्रों ने रेलवे पटरियों और यार्ड के आसपास सघन सफाई कर कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण के लिए हटाया।

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान यार्ड क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों को कार्यस्थल की नियमित साफ-सफाई, कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं को भी रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक कार्यप्रणाली और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना है। मंडल की ओर से यात्रियों और आमजन से अपील की गई कि रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म एवं पटरियों के आसपास कूड़ा न फेंकें और निर्धारित कूड़ेदान का ही प्रयोग करें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में स्वच्छ रेल परिसर के संकल्प के साथ स्वच्छता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button