उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उत्तराखंड से प्रत्याशी

राज्यसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को नैनीताल निवासी दिनेश आर्य के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया।

दिनेश आर्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वह नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के पद पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह मुख्यमंत्री के पीआरओ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की थी।

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होना है। वर्तमान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्तूबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी।

भाजपा प्रदेश स्तर पर प्रत्याशी चयन के लिए दावेदारों के नामों पर मंथन के बाद केंद्रीय नेतृत्व को पैनल भेज चुकी थी। केंद्रीय चुनाव समिति ने अब दिनेश आर्य के नाम को अंतिम रूप दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button