उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शिवालिक नगर में सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

शिवालिक नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी के वार्ड संख्या-6 में ए-4 की मुख्य सड़क और ए-5 की आंतरिक सड़क, वार्ड संख्या-7 में ए-8 की आंतरिक सड़कों तथा फ्रेंड्स कॉलोनी में पूर्ण हुए सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत आवश्यकता हैं। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरे होने से क्षेत्रवासियों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही उनकी समस्याओं में भी कमी आएगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद बृजलेश, अमरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, रविंद्र उनियाल, एसपी बोढियाल, प्रमोद डोभाल, एसपी त्यागी, शिव प्रसाद सेमवाल, विशाल सैनी, चंद्रभान सिंह, सुशील शर्मा, देव विख्यात भाटी, सुनील तोमर, आकाश पाल, नीरज प्रेमी, श्वेता सिंह, राजकुमार भट्ट, कुंदन सिंह नेगी, प्रदीप चौबे, गोपाल मिश्रा, अविनाश ठाकुर, अमित, इमरान, सतेंद्र पंवार, चंद्र कुंवर, पीडी यादव, दिलीप मिश्र, राजकुमार, संजय उपाध्याय और ऋषिपाल समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button