उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अमर बलिदानियों की स्मृति में 16वां तर्पण-एक महाश्राद्ध आयोजि

शिवशक्ति धाम डासना में शनिवार को अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी सेवा संस्थान की ओर से 16वां ‘तर्पण-एक महाश्राद्ध’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी के मार्गदर्शन में हुआ। तर्पण और दीप यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन सनातन धर्म की रक्षा के लिए विभिन्न कालखंडों में प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानियों की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी का सानिध्य रहा।

इस अवसर पर आयोजित वीर रस कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कवि सम्मेलन का संचालन युवा कवि अमित शर्मा ने किया। अर्जुन सिसोदिया, गौरव चौहान, सुदीप भोला, कमल आग्नेय और दुर्गेश तिवारी समेत अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डासना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश श्रीवास्तव रहे। आयोजकों ने बताया कि अगले वर्ष मानवता की रक्षा के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ‘सर्वोच्च सनातन सम्मान’ से सम्मानित करने की योजना है। इसके लिए महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के इजरायल जाने की बात भी कही गई।

कार्यक्रम के आयोजन में रविंद्र त्यागी एडवोकेट, नीरज त्यागी, मुकेश त्यागी, अक्षय त्यागी, संजय त्यागी, नरेंद्र त्यागी और प्रमोद त्यागी समेत अनेक कार्यकर्ताओं की भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button