उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

31 हस्तियों को मिला ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’, सेवाभावियों का किया सम्मान

बहादराबाद स्थित केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विकास फाउंडेशन एवं केयर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा, समाजसेवा, शिक्षा, कला, साहित्य, खेल, पर्यावरण और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 प्रतिभाओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत प.पू. स्वामी ललितानंद गिरी महाराज रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोग ही वास्तविक राष्ट्र गौरव हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गंगा महासभा के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम, विधायक आदेश चौहान तथा कॉरपोरेट निदेशक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक डॉ. अलंकृता मानवी मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं के योगदान की सराहना की।

समारोह में डॉ. रुचि सिंह, डॉ. जॉली गुप्ता जैन, डॉ. विशाल जैन, डॉ. अरुणा यादव, डॉ. कल्पना भूषण, सुपर्णा भूषण सूद, कवयित्री प्रतिभा त्रिपाठी, रेखा त्यागी, नुपुर शर्मा, रेखा झिंगन, पं. मनोज कुमार शास्त्री, गरिमा संजय, गायिका मीरा शर्मा, डॉ. सीमा सूरी, अधिवक्ता मंजुला सिंह, डॉ. जतिन शर्मा, रश्मि, हर्षित तोमर, कवि आशीष भारद्वाज, मनीष लोहिया, विनीत त्यागी, अमृता खन्ना, सर्वेश पुंडीर, डॉ. सरिता अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी, प्रफुल्ल अग्रवाल, ग्रीन इनोवेटर तेजवीर शर्मा, उत्तराखंडी अभिनेता देवा धामी, युद्धवीर दहिया, डॉ. प्रीत शिखा शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा को ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

समारोह के अंत में केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक राजकुमार शर्मा ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित विभूतियों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं एवं सेवाभावियों का सम्मान करना संस्था के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button