उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

लोक संस्कृति और ग्रामीण खेल परंपरा के संगम में उमड़ी क्षेत्रीय लोगों की भीड़

रविवार को दरियापुर में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं दादा श्री मनोज द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों से परिचय प्राप्त किया और उनके उत्साहवर्धन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

आयोजन समिति के सदस्य शिवनारायण मिश्रा, आशीष कुमार दर्जी, अरविंद यादव, रवितोष सिंह एवं रवि टेंट हाउस, गाजियाबाद के संयोजन में आयोजित दंगल में ग्रामीण खेल परंपरा और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला। कुशल निर्णायकों के निर्देशन में विभिन्न मुकाबले कराए गए। दादा श्री के पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

इस अवसर पर दादा श्री ने कहा कि गांव की मिट्टी से जुड़ी खेल और लोक परंपराएं हमारी सामाजिक विरासत हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। साथ ही युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।

उन्होंने आयोजन में मिले सम्मान और क्षेत्रवासियों के स्नेह के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सदैव उनके बीच रहने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने आयोजन समिति, पहलवानों, निर्णायकों और उपस्थित लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

इस दौरान समाजसेविका एवं 182-सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती सुधा द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button