उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

11 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया, चार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश

रायपुर क्षेत्र के सहस्रधारा रोड पर महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में घटना के पीछे करीब 11 लाख रुपये के व्यापारिक लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को डराने और रकम वापस करने का दबाव बनाने के लिए पहुंचे थे। मामले में चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक कानन कुंज, सहस्रधारा रोड निवासी सुषमा वर्मा ने 23 सितंबर को रायपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि सुबह करीब 6:50 बजे नालापानी चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर थाना पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध वाहन व आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान शनिवार को पुलिस ने अन्नू उर्फ चाहत (19) निवासी गोविंद विहार, डांडा लखौंड, रायपुर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पुलिस को घटना में चार अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली। इनमें दीपक, सुषांत उर्फ लक्की, आदित्य वशिष्ठ और प्रियांशु के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार दीपक और महिला के बीच करीब 11 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रकम को लेकर महिला पर दबाव बनाने और डराने के लिए उसे जबरन कार में बैठाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button