उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

श्रावण के अंतिम सोमवार पर रेलवे ने कसी कमर, हरिद्वार स्टेशन पर 5.96 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन

अंतिम सोमवार को देखते हुए श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने हरिद्वार, ज्वालापुर, रुड़की और योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के निर्देशन में विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश-निकास द्वार और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां भी अस्थायी रूप से बंद रखी गई हैं।

टिकट दलाली पर विशेष नजर

टिकटों की कालाबाजारी और अवैध दलाली रोकने के लिए आरपीएफ की विशेष टीमें गठित की गई हैं। टिकट आरक्षण केंद्रों और अन्य स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध टिकट दलाली में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

होल्डिंग एरिया और मेडिकल हेल्प डेस्क

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां यात्रियों को व्यवस्थित रूप से ठहराया जा रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास मार्गों पर अनावश्यक भीड़ न हो। हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों पर मेडिकल हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। हरिद्वार में ‘May I Help You’ केंद्र के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और गंतव्य की जानकारी दी जा रही है।

पेयजल और अतिरिक्त टिकट काउंटर

सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शर्बत और फ्रूट जूस की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था की गई है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और जरूरतमंद यात्रियों को व्हीलचेयर तथा अन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। सहारनपुर-हरिद्वार-सहारनपुर कांवड़ मेला स्पेशल 04558/04557 तथा बठिंडा-हरिद्वार-बठिंडा स्पेशल 04560/04559 का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन-शामली-दिल्ली जंक्शन मेमू सेवा का हरिद्वार तक अस्थायी विस्तार किया गया है।

23 दिन में 5.96 लाख से अधिक यात्रियों का आगमन

रेलवे के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के दौरान 30 जुलाई से 22 अगस्त तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 5,96,049 यात्रियों ने टिकट लिया। इससे रेलवे को सभी प्रकार के टिकटों से कुल 18 करोड़ 83 लाख 85 हजार 285 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button