उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा में उत्कृष्ट सहयोग करने वालों का सम्मान

संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की ओर से आयोजित चतुर्थ कांवड़ प्राथमिक उपचार सेवा शिविर-2026 में उत्कृष्ट सेवा एवं सहयोग करने वाले गणमान्य जनों और सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आरके सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नेता एवं उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष विकास तिवारी तथा समाजसेवी जगदीश लाल पहावा शामिल रहे।

कार्यक्रम में सर्व फार्मास्यूटिकल्स सिडकुल के डायरेक्टर विकास राजपूत व संतोष झा, संवाद पॉडकास्ट के अध्यक्ष दीपक पंवार, पशुपतिनाथ मंदिर रामधाम के पुजारी कमलाकर शास्त्री, मां मनसा देवी मंदिर के पुजारी प्रसून दूबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा, उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी, सचिव तरुण कुमार शुक्ल और कोषाध्यक्ष सुधा राठौर ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। शिविर में आत्मीय भाव से उत्कृष्ट कार्य और सहयोग के लिए सचिन चौधरी, रीनू तोमर, संगीता बंसल, चारू शुक्ला, अंजली अग्रवाल, विजय शंकर चौबे, हरिनारायण त्रिपाठी, माया देवी शर्मा, अंशु देव, राजेश चावला, दीपक भारद्वाज, लोकेश चौधरी, कमल किशोर, गोल्डी शुक्ला, निखिल गोयल, राहुल राजा, प्रमोद कुमार सहित सर्व फार्मास्यूटिकल्स सिडकुल हरिद्वार और AKME Biotec को ‘प्राथमिक उपचार सेवा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कांवड़ यात्रियों के लिए ट्रस्ट की ओर से संचालित प्राथमिक उपचार सेवा शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ट्रस्ट अध्यक्ष रंजीता झा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button