उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

23 अगस्त को 630 स्थानों पर संत निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’ अभियान

संत निरंकारी मिशन की पर्यावरण संरक्षण पहल ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता’ के छठे चरण का शुभारंभ 23 अगस्त 2026 को देशभर में किया जाएगा। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 630 स्थानों पर एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। मिशन के लाखों श्रद्धालु एवं स्वयंसेवक करीब 10 लाख पौधे लगाएंगे।

जनपद संयोजक हरीश कुमार और मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से अगस्त 2021 में शुरू हुई यह पहल अब देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। इसका उद्देश्य पौधरोपण के साथ-साथ लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में अब तक करीब 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थलों पर श्रद्धालु और सेवादार पौधों के संरक्षण में जुटे हैं।

सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने बताया कि अभियान में पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल पर भी विशेष जोर दिया जाता है। प्रत्येक पौधे को तीन से पांच वर्ष तक नियमित संरक्षण दिया जाएगा, ताकि वे विकसित होकर लघु वनों का रूप ले सकें। इससे जैव विविधता को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।

मिशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक है’ अभियान की प्रेरणा बना हुआ है। मिशन ने लोगों से पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button