उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सुधा द्विवेदी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई

मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लालगंज में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय से गांधी चबूतरा तक निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ सहित विभिन्न नारों के साथ चुनाव व्यवस्था को लेकर विरोध जताया गया।

रैली को संबोधित करते हुए सरेनी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं जनसेविका सुधा द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के वोट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

सुधा द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संतोष त्रिवेदी, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला प्रवक्ता विनोद सिंह, अजय प्रताप सिंह, लालगंज प्रभारी एवं जिला सचिव आकर्षण द्विवेदी, नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, फारूक राणा, सौरभ सिंह, नीरज मिश्र, नन्हे सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button