उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में देवभूमि शूटिंग अकादमी का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

देहरादून में 2 से 8 अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में देवभूमि शूटिंग अकादमी, हरिद्वार के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

स्पर्श गौतम ने 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल की ISSF स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। तनिष्क राठी ने एक स्वर्ण और एक रजत, जबकि अभिदेव ने 10 मीटर एयर पिस्टल ISSF स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अनमोल बालियान ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल ISSF में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।

10 मीटर एयर राइफल NR Men टीम स्पर्धा में वेदांत चौधरी, रुद्र प्रताप यादव और सक्षम चौधरी ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में दीपमाला ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं गुरसिमरन कौर ने 10 मीटर एयर राइफल Sitting Women वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जबकि नीतारा कश्यप ने इसी वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की सफलता पर अकादमी के कोच योगेंद्र यादव और वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। अकादमी प्रबंधन ने खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button