मसूरी के कंपनी गार्डन क्षेत्र में शनिवार को सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया। उनका शव किराये के मकान के बाहर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, कंपनी गार्डन निवासी नवांग त्सेरिंग (41) का शव मकान के बाहर मिला। परिजनों की सहायता से उन्हें नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक जगपाल गुसाईं के मकान में किराये पर रह रहे थे। वह करीब तीन वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल ने पुलिस को बताया कि वह नशे के आदी थे और पूर्व में भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।




