उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

राजस्व एवं कर निरीक्षक भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में राजस्व एवं कर निरीक्षक के पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त निर्धारित थी। प्रदेश के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नेटवर्क की समस्या को देखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत दी है।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार अब अभ्यर्थी 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया के लिए आठ अगस्त से 18 अगस्त तक वेबसाइट पर विंडो दोबारा खोली गई है। आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 25 अगस्त से मिलेगा।

लोअर पीसीएस के 65 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 31 अगस्त से

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके शेष 65 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि भी तय कर दी है। इन अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच होंगे। आयोग ने इससे पहले 328 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की थी।

वहीं, दस्तावेज उपलब्ध न कराने के कारण तीन अभ्यर्थियों को अनर्ह घोषित किया गया है। उन्हें 16 अगस्त तक प्रत्यावेदन का अवसर दिया गया है। समय पर प्रत्यावेदन नहीं देने वाले 10 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button